मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए हेली सेवा का शुभांरभ, अब 40 मिनट में पूरा होगा 10 घंटे का सफर…..

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज हरी झंडी दिखाकर गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए हेली सेवा का शुभारंभ किया। सहस्त्रधारा हेलीपैड से गौचर 40 मिनट में और चिन्यालीसौड़ 30 मिनट में पहुंच सकेंगे। सड़क मार्ग से आमतौर पर गौचर तक पहुंचने में लगभग 10 घंटे लग जाते हैं। सस्ती हेली सेवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से किराये में सब्सिडी दी जाएगी। दोनों स्थानों के लिए हैरिटेज एविएशन कंपनी डबल इंजन के छह सीटर हेलीकाप्टर से सेवा शुरू करेगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सहस्त्रधारा से गौचर के लिए प्रति यात्री 4120 रुपये और सहस्त्रधारा से चिन्यालीसौड़ के लिए प्रति यात्री 3350 रुपये(एक तरफ) किराया तय किया है। यह किराया केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी के बाद है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here