मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट का गीत ‘जै जै हो देवभूमि’ हुआ लांच……

देहरादून :- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट का गीत ‘जै जै हो देवभूमि’ लांच हो गया है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस गाने को लांच किया। छह मिनट के इस गीत में संपूर्ण उत्तराखंड की झलक मिलती है। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रमेश भट्ट को शुभकामनाएं दीं।

जै जै हो देवभूमि को रमेश भट्ट ने अपनी आवाज दी है। इस गीत में उत्तराखंड के अलग अलग स्थलों का जिक्र मिलता है। इस गीत में एक तरफ चार धामों का उल्लेख आता है तो वहीं राज्य के पर्यटक स्थलों का भी उल्लेख किया गया है। इसके गीत के वीडियो को भी बेहद खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है। इसमें पूरे उत्तराखंड के अलग अलग स्थलों को नए रूप में प्रदर्शित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here