देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार शिक्षकों को डॉ भक्त दर्शन उच्च शिक्षा अवार्ड से सम्मानित किया। दून विवि में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ये सम्मान प्रदान किया। पुरस्कार पाने वालों में डॉ शिव दत्त तिवारी , डॉ संजय कुमार, प्रो एन सी पांडये और प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार शामिल हैं। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।



