Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री के आश्वाशन दिए जाने के बाद 4 महीनों से अधिक समय...

मुख्यमंत्री के आश्वाशन दिए जाने के बाद 4 महीनों से अधिक समय से चल रहा आन्दोलन समाप्त , जल्द होगा डेढ़ लेंन सडक चौडीकरण का निर्माण…..

चमोली : नंदप्रयाग घाट सडक को डेढ़ लेंन(इंटरमीडिएट) बनाने की मांग को लेकर 4 महीनों से अधिक समय से चल रहा आन्दोलन फोन पर मुख्यमंत्री द्वारा भूखहड़ताल बैठे आन्दोलनकारियो को जल्द डेढ़ लेंन सडक निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वाशन दिए जाने के बाद थराली विधायक मुन्नी देवी शाह और बीजेपी ज़िलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त करवाया।
विदित हो कि नंदप्रयाग घाट सडक डेढ़ लेंन चौडीकरण माँग को लेकर 137वे दिन से आन्दोलन जांरी था,जबकि भूख हड़ताल के आज 101 दिन पूरे हो चुके थे।आंदोलन और जनभावनाओं को मधेनञ्जर रखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीते दिनों नंदप्रयाग घाट सडक को डेढ़ लेंन इंटरमीडिएट बनाने की घोषणा की थी।जिसके बाद घाट से देहरादून तक 254 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले पदयात्रियों ने सड़क के शासनादेश को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की।सकारात्मक वार्ता होने के बाद आज थराली विधायक मुन्नी देवी शाह और बीजेपी के जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने आन्दोलनस्थल पर आकर भूख हड़ताल पर बैठे आन्दोलनकारीयो को जूस पिलाने के बाद आज आन्दोलन समाप्त कर दिया है।
विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि वह जल्द से जल्द डेढ़ लेंन सडक चौडीकरण निर्माण की दिशा में प्रयास करेंगी ,और पूर्व में हुए डिफेक्ट कटिंग के टेंडरों में जारी धनराशि को डेढ़ लेंन सडक के आगड़न में ही मर्ज करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2