चुनावी दौर में जुबानी जंग का सिलसिला खूब हिचकोले ले रहा है। बीते दिन भाजपा नेता रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा के तीखे तंज के बाद आज उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने दोनों को आड़े हाथ लिया है।

मुख्यमंत्री रावत ने निशंक और विजय बहुगुणा को टवीटर पर जबाव देते हुए कहा कि ‘जो भ्रष्टाचार की दलदल में गले तक डूबे रहे हैं, मुझे उनसे सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। चाहे बहुगुणा हों या निशंक, जनता सभी कुछ जानती है’
मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुझे निशंक और बहुगुणा जैसे नेताओं से सर्टिफिकेट लेने की जरुरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नौ संकल्प पर हंसने वाली भाजपा पार्टी को अब जनता ही जबाव देगी। उन्होंने कहा कि संकल्पों का मजाक उड़ना प्रदेशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है।
गौरतलब है कि बीते दिन कांग्रेस पार्टी ने चुनावी माहौल में पार्टी के नौ संकल्प जनता के सामने रखे थे। जिस पर भाजपा ने कांग्रेस पर खूब निशाना साधते हुए हास्य पत्र करार दिया था।



