
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ख़बर जमकर वायरल हो रही है जिसने लोगो को हैरत में डाल दिया है अगर आप भी इस ख़बर को पढ़ेंगे तो हैरत में पड़ जायेंगे की आखिर किसी के घर का कचरा इतना उपयोगी कैसे हो सकता है.
जी हा यहां किसी और की नहीं बल्कि मुकेश अंबानी के घर के कचरा की बात कर रहे है. आखिर उनके घर के कचरा किस चीज में इस्तेमाल किया जाता है. यूट्यूब से लेकर फेसबुक पर, हर जगह इस बात की चर्चा है. ऐसी ही एक खबर वायरल हुई थी जिसमें मुकेश अंबानी के ड्राइवर की सैलरी का खुलासा किया गया था. इस बार मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की एक खबर वायरल हो रही है. जिसमें उनके घर के कचरे का जिक्र है.
कचरे से बनती है बिजली
मुकेश अंबानी के घर का नाम भारत के सबसे बड़े घरों में लिया जाता है. 27 मंजिला के घर में 600 नौकर रहते हैं जो घर की देखभाल करते हैं. घर में हर छोटी से छोटी बात का ख्याल रखा जाता है. हर चीज को सिस्टमैटिक बनाने का जिम्मा नौकरों के हाथ में ही होता है. सोशल मीडिया पर उनके घर के कचरे की बात हो रही है. बताया गया है कि उनके घर के कचरे का किस चीज में इस्तेमाल होता है. सुनकर आपको भी हैरानी होगी कि उनके घर के कचरे से बिजली बनाई जाती है जो उनके घर में ही यूज होती है.
जाने , कैसे बनती है बिजली
बता दें, मुकेश अंबानी के घर का कचरा फैंका नहीं जाता, बल्कि उसका इस्तेमाल बिजली बनाने में किया जाता है. बताया गया है कि उनके घर में एक खास सिस्टम से कचरे से बिजली बनाई जाती है. सबसे पहले सूखे और गीले कचरे को अलग किया जाता है, जिसके बाद बिजली बनाई जाती है. इतने बड़े घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल बिजली का ही होता है. जिसके लिए इस चीज का इस्तेमाल किया गया है.



