ब्रेकिंग : गुजरात और UP एटीएस की संयुक्त टीम ने बिजनौर में छापा मारकर 1993 में मुंबई बम ब्लास्ट के वांछित आतंकी को गिरफ्तार किया है गिरफ़्तार आतंकी कदीर अहमद पुत्र अमीर अहमद बिजनौर जिले के नजीमाबाद थाना इलाके के कल्हेड़ी गांव का रहने वाला जिसकी तलाश यूपी एटीएस और गुजरात पुलिस कर रही थी आतंकी कदीर अहमद पर आरोप है की 1993 मे मुंबई सीरियल ब्लास्ट के लिए टाइगर मेमन द्वारा सप्लाय किए गए हथियार और विस्फोटक जो जामनगर (गुजरात) मे उतरे थे, उसमे कदीर का अहम रोल था जिससे गुजरात पुलिस द्वारा कोर्ट वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, UP ATS इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह की टीम द्वारा ढूंढ निकाला गया गुजरात पुलिस गिरफ्तार आतंकी कदीर अहमद को बिजनौर मे संबन्धित न्यायालय से ट्रांज़िट रिमांड बनवा कर गुजरात ले जाएंगे, IG UP ATS असीम अरुण के मुताबिक यूपी एटीएस और गुजरात पुलिस आतंकी से कर रही हैं पूछताछ



