‘मिशन शक्ति’ के प्रथम और द्वितीय चरण में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 बहनों को राज्यपाल व केंद्रीय वित्त मंत्री ने किया सम्मानित….

0
484

‘मिशन शक्ति’ के प्रथम और द्वितीय चरण में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 बहनों को आज प्रदेश की मा. राज्यपाल व केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है।

इसी तरह प्रदेश के हर जनपद में भी बहनों को सम्मानित किया गया है।

सभी बहनों को हृदय से बधाई।

आधी आबादी को नजरअंदाज करके कोई भी समाज, प्रदेश या देश समर्थ नहीं बन सकता।

नारी शक्ति को स्वावलंबी बनाने व उनके सशक्तिकरण हेतु सफलतापूर्वक दो चरण के संचालन के पश्चात आज Government of UP द्वारा ‘मिशन शक्ति’ के तृतीय चरण का शुभारंभ संपन्न हुआ।

वर्ष 2014 युग-परिवर्तन का वर्ष था, जब प्रधानमंत्री ने नए विजन के साथ देश की बागडोर संभाली।

मैं उ.प्र. की उन सभी बहनों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिनके कार्यों ने नारी गरिमा, सुरक्षा व स्वावलंबन के क्षेत्र में प्रधानमंत्री के विजन को प्रदेश में नई दिशा दी है।

प्रदेश में 1 करोड़ से अधिक बहनें महिला स्वयंसेवी समूह के साथ जुड़कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।

पिछली सरकारों में UP Police में बालिकाएं भर्ती तो होती थीं, लेकिन उन्हें फील्ड-ड्यूटी नहीं दी जाती थी। इससे बालिकाओं के मन में ‘पुरुषों से कम होने का’ भाव रहता था।

हम लोगों ने प्रदेश की बेटियों को प्रोत्साहित करते हुए 10,000 से अधिक महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनाती की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here