हरिद्वार/रुड़की – लंबे समय से चले आ रहे मिलिट्री और भंगेड़ी महावतपुर गांव के रास्ते विवाद को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी धरने पर बैठे हैं।
भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम रोड ने बताया कि लंबे समय से ग्राम भंगेड़ी महावतपुर और मिलिट्री में रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है।
जिसमें उप जिलाधिकारी जिलाधिकारी से लेकर बड़े बड़े अधिकारियों से कई बार वार्ता हो चुकी है परंतु अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। आरोप है कि यह रास्ता पहले से चलता आया है जिस पर भंगेड़ी महावतपुर गांव सहित तीन गांव के लोग गुजरते हैं। परंतु मिलिट्री के द्वारा कोरोना का बहाना लेकर इस रास्ते को बंद कर दिया गया।
जिस कारण ग्रामीणों को कड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें 8-10 किलोमीटर घूम कर आना पड़ता है और 20-25 हजार लोगों की आबादी होने के बावजूद वह रास्ता बंद कर दिया गया है। जिस कारण ग्रामीणों को कड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं उन्होंने कहा कि वह रास्ते को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।



