
हरिद्वार/लक्सर – लकसर क्षेत्र में मानसून के आगमन ओर बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है।लकसर और ख़ानपुर क्षेत्रो में गंगा नदी के आसपास बसे करीब चालीस गाँव को बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन ने चार बाढ़ नियंत्रण चौकियां बनाई है।
उप जिला अधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने आज सभी बाढ़ चौकियों व गंगा नदी के तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया।
उप जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को सभी बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों का सर्वे करने के साथ ही ग्रामीणों से बाढ़ से सम्बंधित जानकारियां लेने के भी निर्देश दिए। उप जिला अधिकारी ने बताया कि दोनो क्षेत्रों में चार बाढ़ चौकियां स्थापित की गई।साथ एहतियातन बाढ़ राहत केन्द्र भी स्थापित किए गए हैं।
चौकियों पर 24 घण्टे कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। बाढ़ से बचाव के संसाधन भी चौकियों उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को पर सख्त कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी-गई है।