Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मानसरोवर यात्रा मार्ग पर बादल फटने से चार सैनिक समेत 7 लोग...

मानसरोवर यात्रा मार्ग पर बादल फटने से चार सैनिक समेत 7 लोग लापता

ब्रेकिंग न्यूज़ :- उत्तराखण्ड में भारी बारिश ने हर तरफ तबाही का मचा रखी है भारी बारिश के चलते भूस्खलन और जलभराव की घटना सामने आ रही है वंही रविवार की रात बदल फटने से पिथौरागढ़ जिले में कैलाश मानसरोवर मार्ग रोज मालती गाँव में टेंट लगाकर रुके आर्मी के 4 जवानों समेत 7 लोग भूस्खलन की चपेट में आने से लापता बताए जा रहे है। जिसमे से चार शव बरामद हो गए है

 मालपा में बादल फटने की घटना में तीन दुकानें बह गयी है और वहां मलवे में दबे हुए तीन शव भी देखें गए हैं। बॉर्डर क्षेत्र में तैनात आई.टी.बी.पी. से मिली जानकारी के अनुसार बादल फटने की घटना मांगती नाले और मालपा के मध्य हुई । यहां से लगभग सात लोग जिसमें चार कुमाऊ स्कोट (फौज) और तीन पोर्टर समेत वाहन लापता हैं। चार की मौत हो गई है जबकि कुछ को बचाया गया है। मांगती में दो और सिमखोला में एक पुल भी ध्वस्त होने की सूचना है जिसके कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा को रोक दिया गया है । स्थानीय काली नदी का बहाव खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। ऐलागाड समेत कुछ जगहों में सड़क भी बाधित हो गई हैं । स्थानीय रैस्क्यू टीम ने एक जूनियर कमीशन्ड अफसर(जे.सी.ओ.)समेत तीन जवानों को सुरक्षित बचा लिया है। सरकार ने रेस्क्यू के लिए हेलिकॉप्टर भेज रही है। आपदा को देखते हुए धारचूला में ही हेलिकॉप्टर तैनात रहेगा। आईटीबीपी, एसएसबी, सेना, एनडीआरएफ की टीम बचाव राहत में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2