मां नन्दा देवी पांचवीं विशाल शोभा यात्रा 16 व 17 सितम्बर को

देहरादून । नन्दा राज राजेश्वरी के तत्वाधान में 16 व 17 सितम्बर को मां नन्दा देवी की पांचवी विशाल डोली शोभा यात्रा तथा सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए देते हुए समिति के अध्यक्ष सीएस नेगी ने बताया कि 16 सितम्बर की शाम को सात बजे से शिव मंन्दिर रिंग रोड निकट 6 नम्बर पुलिया पर मां नन्दा के जागरों व भजनो के साथ ही भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्री नेगी ने बताया कि 17 सितम्बर को प्रात: पूजा अर्चना व पुष्पांजलि आरती के साथ मां का श्रंगार किया जायेगा तदोपरान्त कलश पूजा व देवी के आहवान के पश्चात प्रात: नौै बजे कलश व डोली शोभा यात्र प्रारम्भ होगी। यह यात्रा डोभाल चौक, गायत्री पूजा भंडार से इन्द्रप्रस्थ लेन नम्बर 12 से होते हुए प्राचीन नन्दा मन्दिर निकट अम्बीवाला गुरूद्वारा में पूजा अर्चना के लिए रूकेगी। इसके बाद नेहरू कालोनी होते हुए वापस प्राचीन नन्दा मन्दिर पर सम्पन्न होगी। इसके उपरान्त शिलमाना निवास डाण्डा धर्मपुर के निकट विशाल भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। शोभा यात्र संस्था के अध्यक्ष सीसी नेगी, सचिव डीडी सती, रणजीत भंडारी, सुरेन्द्र रावत आदि कई लोगों के संरक्षण में यह यात्रा आयोजित की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here