महिला की मौत पर ग्रामीणों ने पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में धरना देकर ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप।

हरिद्वार – हरिद्वार के रोशनाबाद पुलिस कार्यालय पर पहुंचे लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीणों और परिजनों ने टांडा मेहतोली निवासी विवाहित महिला की मौत हो जाने पर महिला के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में धरना दिया और हत्यारों को गिरफ्तार कर कार्यवाही किए जाने की मांग की।

मृतक महिला के भाई का कहना है कि अक्टूबर 2020 में बहन की शादी सचिन पुत्र स्वर्गीय बाबूराम निवासी टाण्डा मेहतोली में कर दी गई थी।

अपनई सामर्थ्य के अनुसार दहेज में सभी सामान दिया गया था। जिसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से और मांग की जा रही थी, जिसके चलते मेरी बहन का शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। लगातार ढाई लाख रुपए की मांग की जा रही थी मांग पूरी ना होने पर बहन के ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा 19 जून को गला घोट कर हत्या कर दी गई। जबकि उस वक्त मृतक 3 महीने के गर्भ से थी। बहन की मौत की खबर भी ग्रामीणों के द्वारा मिली पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया।

जिसके पश्चात मृतक का अंतिम संस्कार हो सका रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय पर ग्रामीणों ने हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया पर तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here