Tuesday, March 10, 2026
Home समाचार महाबलेश्वर मे पुल ढ़हा,2 की मौत 20 लापता

महाबलेश्वर मे पुल ढ़हा,2 की मौत 20 लापता

मुंबई। रायगढ़ के महाड़ में बना ब्रिटिश कालीन पुल बारिश की वजह से बह गया। महाबलेश्वर मे लगातार हो रही बारिश के चलते सावित्री नदी में आए तेज बहाव के बाद पुल बह गया। जिसमें 2 बसें और तीन गाड़ियां बह गई। हादसे में दो लोगांे के शव मिले है और 20 लोग अब भी लापता है। बसों की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 02141222118 जारी किया है। मुंबई-गोवा हाइवे पर लापता लोगों की तलाश जारी हैं।
हादसे की जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात कर हर मदद करने का आश्वासन दिया है। वहीं मुख्यमंत्री ने सुबह टवीट् कर जानकारी दी कि राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है ओर प्रशासनिक टीम पुल नए की मजबूती का आंकलन कर रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुल काफी पुराना होने की वजह से हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि पुल पर पड़ने वाला भारी दबाव पुल गिरने की वजह है।Bridge!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2