Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड महापुरूषों की जयन्ती पर स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश के स्थान पर समारोह...

महापुरूषों की जयन्ती पर स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश के स्थान पर समारोह आयोजित किया जाना चाहिए- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

pustan vimochanदेहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज सचिवालय में ‘‘प्रायोगिक शिक्षा गांधीजी की नई तालीम’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक महात्मा गॉंधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद द्वारा वर्क एजुकेशन को विद्यालयी शिक्षा तथा डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में सम्मिलित कराने हेतु तैयार की गयी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने संयुक्त प्रयासों से तैयार की गई इस पुस्तक के लिएं बधाई भी दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि शिक्षा को मात्र व्यवसायिक व रोजगार का माध्यम नही होना चाहिए, बल्कि शिक्षक व अभिभावको को शिक्षा के दीर्घकालीन सामाजिक प्रभावों को भी ध्यान में रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक व अभिभावकों के मध्य निरन्तर संवाद आवश्यक है। शिक्षक, अभिभावक, छात्रों के मध्य भी त्रिकोणीय रचनात्मक संवाद होना चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं की कमियों को मिलजुल कर दूर किया जा सके। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरूषों की जयन्ती के अवसर पर स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश के स्थान पर समारोह आयोजित कर विद्यार्थियों को महापुरूषों के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा को हस्त शिल्प, स्थानीय संस्कृति, कृषि, पर्यावरण संरक्षण, उत्पादक कार्यो, स्वच्छता व नवीन कौशल से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि छात्र-छात्राएं अधिकाधिक आत्मनिर्भर बने और उनमें सामाजिक दायित्व की भावना भी विकसित हो। इस अवसर पर शिक्षामंत्री अरविन्द पाण्डेय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव अमित सिंह नेगी, शिक्षा विभाग व महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद् के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2