देहरादून- राजधानी देहरादून मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 150 किलोमीटर की पदयात्र का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 150 कार्यकर्ता भाग लेगें। जानकारी देते हुए मसूरी विधायक गणेश जोशी ने बताया कि कल दो अक्टूबर को इस पदयात्र का शुभारंभ उनके घर के पास स्थित वाल्मिकी मंदिर से किया जाएगा। उन्होनें बताया कि महात्मा गांधी ने अपना सारा जीवन सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र के लिए समर्पित रखा। साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 15 दिनों तक 150 भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा रोज 10 किमी की एक पदयात्र निकाली जायेगी। उन्होनें कहा कि कल प्रातः आठ बजे से यह यात्रा वाल्मिकी मंदिर से शुरू होकर डोभालवाला स्कूल से अहीर मण्डी होते हुए कालिदास मार्ग से हाथीबड़कला होता हुआ वापस हाथीबड़कला आयेगी। इस यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता विराम स्वराज पर चर्चा करेगें इसके साथ ही केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देगें। उन्होनें कहा कि इस पदयात्र के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों से जनसंपर्क भी किया जाएगा।


