महज 13 साल की है भारत की वंडर गर्ल और 12वीं पास, अग्रेंजी ऐसी कि अंग्रेज भी फैल!

सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली जाह्नवी पंवार अभी केवल 13 साल की ही है लेकिन चैंकाने वाली बात है कि वह 12वीं कक्षा पास कर चुकी है और अंग्रेजी ऐसे बोलती है कि अंग्रेजों की भी बोलती बंद कर दे। वो न सिर्फ फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है बल्कि 8 भाषा बोल सकती है. सोशल मीडिया पर इसके फैंस ने इसे वंडर गर्ल का नाम दिया है।
अमेरिकन और ब्रिटिश भाषा में टीवी एंकर की तरह पढ़ती है न्यूज।
भारत के एक छोटे से गांव ( हरियाणा के समालखा के मालपुर गांव) की लड़की अच्छे-अच्छों पर भारी पड़ रही है, वो किसी एक या दो भाषाओं में नहीं बल्कि 8 भाषाओं में फर्राटेदार बोलती है। जब वो अंग्रेजी बोलने पर आती है तो बड़े-बड़ों की बोलती बंद हो जाती है।
वंडर गर्ल नाम क्यों पड़ा-
1-जाह्नवी ने 13 साल की उम्र में 12वीं पास कर ली है।
2 -हरियाणवी, हिंदी, ब्रिटिश, अमेरिकन, फ्रेंच, जापानी और न जाने कौन-सी भाषाएं बोलने और समझने में सक्षम हैं।
3’-जाह्नवी अमेरिकन और ब्रिटिश भाषा में टीवी एंकर की तरह न्यूज पढ़ लेती हैं।
4 -8 राज्यों के आईएएस अफसरों को 12 साल की जाह्नवी संबोधित कर चुकी हैं।
5- 1 साल के अंदर दो कक्षाएं पास कर के 13 साल की उम्र में की 12वीं पास।

8 भाषाए कैसे सीखीं।
सूत्रों के अनुसार जाह्नवी जब दो साल की थीं तो उनके पिता उनको फल-सब्जी, जानवरों के नाम उन्हें अंग्रेजी में सिखाया करते थे. तब से ही जाह्नवी की अंग्रेजी बोलने की शुरुआत हुई, जिसके बाद आम तौर पर वह लोगों से अंग्रेजी में ही बात किया करती थीं और धीरे-धीरे फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगी। वो इंटरनेट पर अलग-अलग भाषा के वीडियो क्लिप देखकर भाषाएं सीखने लगी और उन्हें 8 भाषाओं का ज्ञान प्राप्त हुआ। अमेरिकन और ब्रिटिश एक्सेंट सीखने के लिए वो अंग्रेजी न्यूज सुना करती थीं. जाह्नवी 12वीं पास कर चुकी हैं अब उनका मकसद IAS बनना है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here