Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड महंगा हुआ उत्तराखंड रोडवेज सफर करना,10 परसेंट बढ़ा किराया

महंगा हुआ उत्तराखंड रोडवेज सफर करना,10 परसेंट बढ़ा किराया

बड़ी खबर : अगर आप उत्तराखंड की रोडवेज में सफर करने जा रहे हैं तो आज से रोडवेज बसों में सफर करना अब महंगा हो जाएगा। उत्तराखंड परिवहन निगम ने बसों के किराए में बढोत्तरी कर दी है। उत्तराखंड की सीमा के बाहर रोडवेज की बसों में सफर करना बृहस्पतिवार से 10 फीसदी तक महंगा हो जाएगा। यूपी रोडवेज की ओर से किराया बढ़ाए जाने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी किराये में वृद्धि का फैसला लिया है। बढ़ा हुआ किराया केवल यूपी सीमा में लागू होगा। अगर कोई यात्री उत्तराखंड रोडवेज बस से देहरादून से चमोली जाता है, तो उसके किराये पर किसी तरह का अंतर नहीं पड़ेगा।

परिवहन निगम के पास नौ सौ बसों का बेड़ा है। इसमें से बड़ी संख्या में बसों को दिल्ली, जयपुर से लेकर कुमाऊं के जिलों में जाने के लिए यूपी की सीमा में प्रवेश करना होता है। ऐसे में दिल्ली रूट पर साधारण बसों का किराया लगभग 14 रुपये, जबकि वाल्वो बसों का किराया करीब 35 रुपये बढ़ गया है. AC बसों में 20 रुपये किराया बढ़ा जाएगा। गुरुवार रात से उत्तराखंड की बसों में भी बढ़ाया हुआ किराया लिया जाएगा। परिवहन निगम के एमडी बृजेश कुमार संत ने बताया कि परिवहन करार की शर्तो के तहत नियम होता है कि किसी राज्य किराया बढ़ाया जाता है तो उस राज्य में दूसरे राज्य के परिवहन निगम की बसें बढ़े हुए किराये पर ही संचालित होती हैं. इसी तर्ज पर यूपी बॉर्डर में उत्तराखंड की सभी बसें बढ़े हुए किराये पर संचालित होंगी.

10 परसेंट किराये में वृद्धि

आपको बताते चलें कि पहले साधारण बस का किराया 86  पैसे प्रति किमी था, जो  अब 96  पैसे होगा. AC बस में पहले 1.40  रुपये प्रति किमी किराया था जो अब 1.53 रुपये होगा। इसी तरह से वाल्वो बसों में पहले 2.23 के बजाये ढाई रुपये होगा। बताया गया कि दिल्ली रूट पर उत्तराखंड की बसें करीब डेढ़ सौ किमी एक तरफ चलती है. निगम की माने तो  बढे हुए किराये के बाद 2 करोड़ रुपये अतरिक्त फायदा होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2