Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मसूरी में 10 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी द्वारा पीड़िता...

मसूरी में 10 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोसी द्वारा पीड़िता के परिजनों को बताने पर हुआ मामले का खुलासा……

मसूरी- मसूरी में 10 साल की बच्ची से 34 साल के पुरुष द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसे सुनकर बच्ची के परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। जानकारी के मुताबिक पीड़िता का परिवार आरोपी पुरुष के मकान में किराए में रहती है। पड़ोसी के सच बताने के बाद पीड़िता अपने साथ हो रहे इस घिनौने कृत्य के बारे में परिजनों को बताया। उसने कहा कि पिछले चार-पांच माह से आरोपी लगातार उसका शोषण कर रहा था। इस बारे में किसी को बताने पर उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता के परिजन मसूरी कोतवाली पहुंचे और मामले में शिकायत की। पुलिस आरोपी की धड़-पकड़ और जांच में जुट गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2