Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी में भाजपा महिला मोर्चा नें पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन।

मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा नें पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन।

देहरादून/मसूरी – मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में महिलाओं मसूरी में पुलिस कर्मियों को रखी बांधी। इस रक्षा बंधन कार्यक्रम के मौक़े पर भाजपा की महिलाओं ने पुलिसकर्मी भाईयों को राखी बांधकर, तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मंगल आरती कर मिष्ठान खिलाया।

वहीं पुलिसकर्मियों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प किया। इस मौके पर एसआई विनय शर्मा ने रक्षाबंधन को भाई बहन का पवित्र त्यौहार बताते हुए कहा कि यह भाई बहन का प्रेम का बंधन का प्रतीक है। मसूरी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर सुरक्षा धागा बांधा और उन्हें मिठाई खिलाई। पुष्पा पडियार ने कहा कि हमारे पुलिस भाई चौबीसों घंटे ड्यूटी कर हमारी रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, चाहे धूप हो या बरसात दिन हो या रात। मंडल अध्यक्ष बबीता सेठी ने कहा कि दिन-रात हमारी रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों को सुरक्षा सूत्र बांधकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह सूत्र किसी की रक्षात्मक जिम्मेदारियों के प्रति कर्तव्य निष्ठा का प्रतीक है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular