मसूरी से देहरादून जा रही स्विफ्ट कार मसूरी कोलूखेत के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिसमें सवार तीन लोग सनी ममगई पुत्र जेके ममगई निवासी मोहब्बेवाला देहरादून, आतिश ममगई पुत्र जेके ममगई व वेदाष ममगई पुत्र दुष्यंत ममगई सुभाष नगर देहरादून घायल हो गए। जिनको प्राइवेट वाहन से देहरादून मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया मसूरी कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि मसूरी से देहरादून जा रही कार कोलूखेत के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी इसमें सवार तीन लोगों को हल्की चोट आई थी वह तीनों लोगो देहरादून मैक्स अस्पताल भेजा जा चुका है वहीं पूरी घटना की जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टा कार के ब्रेक फेल होने के कारण यह पूरा हादसा पेश आया होगा वही घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है।


