Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी बारिश के चलते पहाड़ी से गिरे भारी-भरकम बोल्डर……

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी बारिश के चलते पहाड़ी से गिरे भारी-भरकम बोल्डर……

देहरादून- आज तड़के मसूरी देहरादून मार्ग पर आईटीबीपी मुख्य गेट के पास भारी भूस्खलन हो गया है। यहां सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर गिरे हुए हैं। बोल्डरों को जेसीबी के माध्यम से तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहन खड़े हैं। वहीं कल से मसूरी में होने वाले हिमालयन कॉनक्लेव को लेकर आज से वीवीआईपी मूवमेंट शुरू हो जाएगा। इस कारण प्रशासन और पुलिस द्वारा यह मार्ग जल्द से जल्द खोलना बड़ी चुनौती है। वहीं मसूरी और देहरादून में आज सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार दून के अलावा नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार और पौड़ी में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो अगस्त तक लगातार बारिश होने की संभावना है। 31 जुलाई से दो अगस्त के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2