Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मसूरी के लोगों को पेयजल संकट से मिलेगी निजात, केंद्र से 187...

मसूरी के लोगों को पेयजल संकट से मिलेगी निजात, केंद्र से 187 करोड़ पेयजल योजना की मंजूरी……

मसूरी- मसूरी के लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। केंद्र सरकार ने मसूरी के लिए 187 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को मंजूरी दे दी है। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने योजना के लिए आठ करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। पर्यटन नगरी मसूरी में गर्मियों के दिनों में पर्यटकों का आवागमन बढ़ जाता है। इस दौरान पानी की समस्या भी बढ़ जाती है। स्थानीय लोग और पर्यटन कारोबारी पेयजल की समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि 187 करोड़ रुपये की पेयजल योजना को मंजूरी दे दी है। काम जल्दी से जल्दी शुरू हो इसके लिए सरकार ने पहली किस्त के रूप मे आठ करोड़ रुपये भी मंजूर कर दिए हैं। गौरतलब है कि इस योजना के बनने से मसूरी में अगले पचास साल तक मसूरी में पीने के पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। होटल कारोबारियों को भी पर्याप्त पानी मिलने से सुविधा होगी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2