मसूरी:शराब पीकर हुडदंग मचा रहे पर्यटकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मसूरी-शहर की मालरोड में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे तीन पर्यटकों को पुलिस ने पकड़ लिया। शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया आरोपियों की पहचान मंगल सिंह पुत्र करम सिंह, अमित पुत्र धनपत राय और संजीव पुत्र जगदीश कैथल हरियाणा के रूप में हुई।

तीनों का मेडिकल कराया गया। आरोपियों को बाद में जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर 83 लोगों के चालान काटे।

इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 4,पुलिस एक्ट के तहत 3 और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 8 सैलानियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here