आज यानि गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये गए निरोधात्मक कार्यवाही अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस व SOG की संयुक्त टीम द्वारा पतारसी- सुरागरसी व सर्विलांस की सहायता से मुखबिर की सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि चौकी धारा क्षेत्र में चक्खुवाला पुल के पास चार व्यक्ति सट्टा खेल रहे हैं, उपरोक्त सूचना के आधार पर सयुंक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर दबिश दी गयी तो मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर दो व्यक्ति भाग गए, तथा दो व्यक्तियो को मौके पर पकड़ लिया। भागे हुए दोनों व्यक्तियो का पुलिस ने पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नही आ सके। अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्तो को कल मा0 न्यायलय पेश किया जाएगा ।
आरोपियों के नाम और पता:-
1.दीपक दिनेश पुत्र जगदीश सोनकर नि0 चक्खुवाला, इंदिरा कॉलोनी देहरादून।
2. दिनेश पुत्र मुन्नालाल नि0 55 चक्खुवाला , इंदिरा कॉलोनी, देहरादून।
फरार अभियुक्त-
1. सन्नी गाँधी पुत्र अशोक कुमार गाँधी नि0 शान्ति नगर ऋर्षिकेश (जो कि हरियाणा से उद्घोषित अपराधी ,व पूर्व में भी शराब तस्करी के आरोपों में जेल जा चुका है।
2. बबलू



