Homeराज्यउत्तराखण्डमनरेगा कार्यों के भुगतान को लेकर प्रधान संगठन ने की नारेबाजी, सरकार...

मनरेगा कार्यों के भुगतान को लेकर प्रधान संगठन ने की नारेबाजी, सरकार की वित्तीय नीति पर उठाए सवाल।

नैनीताल/कालाढूंगी – विकास खंड कोटाबाग में प्रधान संगठन ने मनरेगा के कार्यों के पैसा भुगतान करने की मांग को लेकर हल्ला बोल नारेबाजी की और उन्होंने सरकार की वित्तीय नीति को लेकर सवाल खड़े किए।

विकास खंड कोटाबाग के प्रधान संगठन का कहना है कि विगत 1 वर्ष से मनरेगा के माध्यम से हुए कामों का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते ग्राम प्रधानों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम प्रधानों ने स्थिति को साफ करते हुए बताया कि प्रधान संगठन की यदि मांगे नहीं मानी गई तो प्रधान संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा और ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी को भी मजबूर होगा।

प्रधान संगठन कोटाबाग का कहना है कि सरकार द्वारा यदि प्रधानों की मांगे 15 दिनों के अंदर मानी जाती हैं तो विकास खंड कार्यालय में प्रधान संगठन द्वारा तालाबंदी की जाएगी। इसके बाद भी नही मानी गयी तो प्रदेश स्तर पर प्रधान संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular