
हल्द्वानी- जिला हल्द्वानी में पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा मनदीप कौर ने स्लोगन प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला स्थान हासिल करते हुए जीत का ख़िताब अपने नाम किया…बता दें कि प्रतियोगिता का आयोजन राज्य चुनाव आयोग की ओर से किया गया था…जिसके दौरान चुनाव आयोग ने मनदीप को पुरस्कृत किया…प्रधानाचार्य कृपाल दत्त जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया था…साथ ही बताया कि विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्रा मनदीप कौर के स्लोगन ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया…