Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मद्महेश्वर घाटी और हेलंग में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर सीएम धामी...

मद्महेश्वर घाटी और हेलंग में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर सीएम धामी की कड़ी नज़र, कहा हम प्रदेश के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली के हेलंग में आवासीय भवन के टूटने और मद्महेश्वर घाटी में फंसे लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन पर लगातार नज़र बनाए हुए है। वहीँ मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ को दिए गए निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रुद्रप्रयाग के मद्महेश्वर घाटी में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

नानू में एक अस्थायी और वैकल्पिक हेलीपैड स्थापित किया गया है, जहां लोग पैदल पहुंच रहे हैं, इसके उपरांत उन्हें रांसी गांव पहुंचाया जा रहा है, जहां से वे सुरक्षित आगे बढ़ रहे हैं।

साथ ही जोशीमठ के हेलंग कस्बे में आवासीय भवन टूटने से लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम को राहत एवं बचाव के निर्देश दे दिए थे। जिसमें गंभीर घायलों के लिए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हमारी सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है, हम प्रत्येक परिस्थिति में प्रदेश के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2