देहरादून- युवा कांग्रेसी नेता ने फेसबुक में आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए वोट डालते वक्त फोटो खींचा और अपने फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया। यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है।
वहीं हरिद्वार लोकसभा सीट पर भी ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के पीतपुर बूथ पर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां लोगों को भाजपा प्रत्याशी फोटो लगी हुई पर्चियां दी गई। हालांकि, इसके बाद शिकायत होने पर पुलिस ने यह पर्चियां जब्त कर ली।
उधर, हरिद्वार लोकसभा सीट में पोलिंग बूथ के अंदर सेल्फी खिंचवाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी कुंज भसीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इसकी पुष्टि मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने की है।