हरिद्वार/रुड़की – आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मंदिर हाइडल कॉलोनी में भक्तों ने जलाभिषेक कर मनाया।
महाशिवरात्रि का पावन पर्व मंदिर के पुजारी पंडित भास्कर चंद्र प्रकाश पाठक ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन के महीने में मनाया जाता है।
इस दिन भगवान शिव ने पहली बार खुद को लिंग रूप में प्रकट किया था तभी से इस दिन को बहुत ही शुभ और विशेष माना जाता है और महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन पूजा करने से भगवान भोलेनाथ अपने सभी भक्तों पर कृपा करते हैं और मनवांछित फल देते हैं।