Homeराज्यउत्तराखण्डमंत्री गणेश जोशी ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया शुभारम्भ, कहा...

मंत्री गणेश जोशी ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया शुभारम्भ, कहा अंकिता भंडारी के दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जायेगा।

देहरादून/मसूरी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सिनर्जी अस्पताल देहरादून एवं भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल द्वारा मसूरी पिक्चर पैलेस स्थित तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी के सभागार में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर कैंप का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शुभारंभ किया। निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगो ने बढ़-चढ़कर स्वास्थ्य जांच कराई और शिविर का लाभ लिया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेवा पकवाड़ा के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक देशभर के साथ ही प्रदेश भर में विभिन्न प्रकार के सेवा के कार्यक्रम की जा रहे है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और उनके स्वस्थ रहने की कमाना की।

गणेश जोशी ने कहा कि आठ साल के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ऊंचाई पर पहुंचाया हैं। आज विश्व की 5वी सबसे बड़ी इकोनमी अगर कोई है तो वह भारत है इतना ही भी विश्व की चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत भारत है। मंत्री जोशी ने कहा आज मेक इन इंडिया के माध्यम से देश को मजबूत किया जा रहा है। किसानों, महिलाओं, युवाओं को मजबूत किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा समाज के हर वर्ग की चिंता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है।

वहीं मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने संकल्प लिया है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्य में शामिल हो इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।
केंद्रीय मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भर्ती घोटाले मामले में सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 45 लोगों को जेल भेजने का काम किया है।

वही अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला में भी सरकार द्वारा एसआईटी का गठन का डीआईजी रैंक के अधिकारी की देखरेख में जांच करवाई जा रही है। वही अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उनके परिवार के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी के पदों से हटा दिया गया है पटवारी सस्पेंड किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी है और अगर सरकार का लगेगा कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाये तो सरकार वह भी करायेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular