Saturday, March 7, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड बड़ी खबर: मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, अमित शाह को...

बड़ी खबर: मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, अमित शाह को गृह, राजनाथ सिंह को रक्षा की कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट……

देश के नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो चुका है। अमित शाह को देश का नया गृह मंत्री बनाया गया है  राजनाथ सिंह को रक्षामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। निर्मला सीतारमण को इस बार वित्त मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के साथ अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही निशंक को मानव संसाधन विकास मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा स्मृति ईरानी को उनके पुराने विभाग कपड़ा मंत्रालय के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, महेंद्र नाथ पांडेय को कौशल विकास मंत्रालय और प्रह्लाद जोशी को संसदीय कार्य तथा कोयला एवं खान मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है। रामविलास पासवान के विभाग में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वह पहले की तरह खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री बने रहेंगे। इसी तरह से हरसिमरत कौर बादल भी पहले की तरह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय तथा मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री बने रहेंगे। थावर चंद गेहलोत को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा अर्जुन मुंडा को आदिवासी कल्याण मंत्रालय में मंत्री बनाया गया है। डॉ हर्षवर्द्धन कानून मंत्री तथा डीवी सदानंद गौड़ा रसायन एवं उर्वरक मंत्री बने रहेंगे। वहीं, पीएम मोदी ने डीओपीटी, एटॉमिक एनर्जी मंत्रालय अपने पास ही रखा है। इसके साथ ही सभी अहम नीतिगत मुद्दों से जुड़े मंत्रालय तथा अनावंटित मंत्रालय भी प्रधानमंत्री के पास ही रहेंगे।

यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट……

Allocation

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2