
देहरादून। भीषण अग्निकांड के कारण तीन मंजिला बिल्डिंग समेत चार दुकान जल गई और लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। घटना मध्य रात्रि करीब बारह बजे की है। डाडामंडी कोटद्वार निवासी हेमंत रावत के मकान से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगी। इससे पहले लोग आग पर काबू करने के प्रयास शुरू करते आग ने जीतू सिंह, सुखपाल सिंह व वीरेंद्र सिंह की दुकानों को भी घेरे में ले लिया। इस दौरान मकान के सदस्यों ने बाहर भागकर जान बचाई। डाडामंडी के तमाम वाशिंदों ने आग बुझाने को प्रयास शुरू किए, लेकिन आग की भीषण लपटों के समक्ष तमाम प्रयास विफल साबित हुए। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे फायर सर्विस कर्मियों ने आग बुझाने का कवायद शुरू की, जो कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे तक चली।


