भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल!

 कुलदीप राणा/रुद्रप्रयाग:  रविवार को जिला मुख्यालय के नजदीक गांव नरकोट में एक अधेड़ महिला पर भालू ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जंगल में घास के लिए गई अन्य महिलाओं शोर मचाने पर भालू वहां से नो दो ग्यारह हो गया। आनन-फानन में महिला को चिकित्सालय ले जाया गया जहां अब महिला खतरे से बाहर बताया जा रही है। डाॅक्टरों ने बताया की भालू के हमले से महिला के सर पर गम्भीर रूप से चोंटे आई हैं जबकि हाथ की अगुली की हड्डी भी टूटी हुई है। जबकि शरीर में कई जगह भालू ने नाकून और दांत डूबाये हैं। ऐसे में महिला को करीब चोट से उभर ने में एक महीने का समय लग सकता है। उधर इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई किन्तु वन विभाग द्वारा पीड़ित पक्ष की सुध तक नहीं ली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here