Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड भारी मात्रा में चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार…..

भारी मात्रा में चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार…..

देहरादून- नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस को खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को दबोच कर उससे हजारो रूपये की चरस बरामद की है। आरोपी पिकअप में सामान लाने, ले जाने की आड़ में चरस तस्करी किया करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर शाम कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस को पुल नम्बर एक के समीप एक संदिग्ध पिकअप आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो चालक पिकअप छोड़कर भागने लगा। इस पर उसे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 250 ग्राम चरस बरामद की। कोतवाली लाकर की गयी पूछताछ में उसने अपना नाम दिलदार पुत्र अनवर निवासी सहारनपुर बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म को नशा तस्कर है जो पिकअप चलाने की आड़ में नशा तस्करी किया करता था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2