Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य दिल्ली भारत सरकार का बड़ा फैसला-रेलवे व्यवस्था में आ रहा है बड़ा बदलाब,...

भारत सरकार का बड़ा फैसला-रेलवे व्यवस्था में आ रहा है बड़ा बदलाब, जानें क्या है खास?

नई दिल्ली;     अगर आप भी ट्रेन में चढ़ने से पहले दरवाजे पर आरक्षण चार्ट देखते है तो फिर यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि रेलवे यह सुविधा अब खत्म करने जा रहा है। दरअसल रेलवे बोर्ड ने इन चार्ट को गैरजरूरी मानते हुए इसे खत्म करने का प्रस्ताव दिया है। फिलहाल नई व्यवस्था कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर तीन महीने के लिए लागू की जा रही है, यह कदम अभी केवल प्रयोग के तौर पर उठाया गया है, तीन महीने बाद इसकी समीक्षा होगी।

अब नहीं लगेगा स्टेशन पर रिजर्वेशन चार्ट
इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने उत्तर, पूर्व, मध्य, पश्चिम तथा दक्षिण रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दक्षिण पश्चिम रेलवे ने आरक्षित बोगियों पर आरक्षण चार्ट चिपकाने को बंद करने का सुझाव दिया है। इस पर विचार के बाद बोर्ड ने निर्णय लिया है कि नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, बांबे सेंट्रल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, चेन्नई, हावड़ा तथा सियालदह स्टेशनों पर अब बोगियों पर चार्ट नहीं चिपकाए जाएंगे।
क्यों नहीं चिपकेंगे रिजर्वेशन चार्ट
सूत्रों के हवाले से -बोगियों पर चार्ट की परंपरा खत्म करने के पीछे अलग-अलग वजहें बताई जा रही हैं।
– प्लेटफार्म पर डिजिटल या कागजी चार्ट लगाए ही जाते हैं. साथ ही एसएमएस के जरिये यात्रियों को कोच और बर्थ-सीट की सूचना मिल जाती है।
– चार्ट चिपकाने से बोगियों की बाहरी सतह गंदी हो जाती हैं जो धुलाई के बाद भी पूरी तरह साफ नहीं होती।
– चार्ट चिपकाने के लिए फालतू स्टाफ लगाना पड़ता है, रेलवे का मानना है कि इस स्टाफ का उपयोग अन्य जरूरी कार्यो में किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2