देहरादून। भारत और नेपाल को जोड़ने वाला धारचूला का झूला पुल आज खुला है। इस पुल को नेपाल के उच्च हिमालयी दो गांवों के माइग्रेशन में नीचे आ रहे ग्रामीणों के नेपाल जाने और नेपाल के आठ सौ भारत से पेंशन लेने वाले पेंशनर्स के लिए सोमवार को खोला गया। इसके अलावा झूलाघाट पुल भी खोला गया है। दोनों स्थानों पर नौ घंटे पुल खुले रहेंगे। नेपाल के व्यास गांवपालिका के छांगरू और टिंकर गांव के ग्रामीणों के भारत के रास्ते माइग्रेशन के लिए नेपाल सरकार ने भारत से धारचूला पुल खोलने का अनुरोध किया था।



