Homeराष्ट्रीयभाजपा समर्थको से पूछे सवाल, मैसेज हुआ वायरल

भाजपा समर्थको से पूछे सवाल, मैसेज हुआ वायरल

सोशल मीडिया में इन दिनों एक मैसेज की खूब चर्चा हो रही है , इस मैसेज में भाजपा समर्थको से कुछ सवाल पूछे गए है कुल 33 सवालो वाला यह मैसेज whatsapp पर इधर से उधर हो रहा है ।

आप भी देखिए क्या लिखा है मैसेज में :

यदि भाजपा के समर्थक हैं तो ख़ुद से नीचे लिखे सवाल पूछिए और जवाब ना हो तो अपनी सरकार से ये सवाल ज़रूर पूछिए..!!!

तीन साल में
1- कितने करोड युवाओं को रोजगार दिया ?
2- गंगा मैया कितनी साफ हुई ?
3- बुलेट ट्रेन के कितने कोच तैयार हुए ?
4- मेक इन इंडिया का क्या परिणाम रहा ?
5- कितने दागी नेता जेल गए ?
6- धारा 370 पर क्या हुआ ?
7- कितने कश्मीरी पंडितों को उनके घर मिले ?
8- डीजल पैट्रोल कितने सस्ते हुए ?
9- मंहगाई कितनी कम हुई ?
10- आम जनता के लिए क्या किया गया ?
11- लाहौर और करांची पर कंहा तक कब्जा किया ?
12- सेना को कितनी छूट दी गई ?
13- चीन थर थर कांपा क्या ?
14- देश ईमानदार देशों की श्रेणी में आया क्या ?
15- किसानों की फांसी बंद हुई क्या ?
16- जवानों का खाना सुधरा क्या ?
17- बिहार को 125 लाख करोड़ का पैकेज दिया क्या ?
18- अलगाववादी नेताओं की सुविधाएं बंद की क्या?
19- ओवैसी और वाड्रा जेल गए क्या ?
20- मोदी के विदेशी दौरों से कुछ फायदा हुआ क्या ?
21- राम मन्दिर बना क्या ?
22- गुलाबी क्रांति गौ हत्या रुकी क्या ? 
23- डॉलर का मूल्य रूपये के मुकाबले कम हुआ क्या ?
24- कितने स्मार्ट सिटी तैयार हो गये ?
25- कितने गाँवों की काया पलट हुई संसादों के गोद लेने से ?
26- महिलाओं पर अत्याचार रुक गया क्या ?
27- बीफ एक्सपोर्ट में भारत को एक नम्बर किसने बनाया ?
28- 100 दिनों के अंदर विदेशों से काला धन आया क्या ?
29- कितने लोगों को 15 लाख मिले ?
30- नोटबन्दी से आतंकवाद और नक्सलवाद का कमर टूटा क्या ?
31- देश के अंदर से घूसखोरी बंद हो गई क्या ?
32- भारत में कितनी खुशहाली आई ?
33- स्वच्छता अभियान का क्या परिणाम रहा ?

विचार करें और उचित कदम उठांए

जवाब मिलें तो मुझे भी बताइएगा..!!!

सोशल मीडिया में आजकल मैसेज  वायरल होना आम बात है  अब देखना यह है कि क्या कोई भाजपा समर्थक इस मैसेज का जवाब देगा या नहीं।

उत्तराखंड से प्रधानमंत्री को लिखी गयी चिट्टी सोशल मीडिया पर हुई वाइरल

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular