Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा महानगर अध्यक्ष ने घोषित किए विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने घोषित किए विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक


देहरादून। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल द्वारा आगामी कार्यक्रमों के प्रभारियों तथा प्रमुखों की घोषणा कर दी गई है। महानगर कार्यलय परेड ग्राउंड में एक बैठक में यह जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में महानगर अध्यक्ष ने पूर्व में बूथ विस्तारकों को बूथ रचना तथा बूथ की मजबूती हेतु दिए गए 22 करणीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि कार्यान्जली के तहत आगामी 25 सितम्बर पंडित दीनदयाल की जयंती तक सेवा सप्ताह में हमें जनसेवा का कार्य करना है । उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमो को सफलतापूर्वक करने हेतु चर्चा कर कार्यक्रम संयोजकों की घोषणा करते हुए मंडल स्तर पर भी कार्यक्र्मों के मंडल संयोजक नियुक्त करने के निर्देश दिये।
कार्यान्जलि – 25 सितम्बर तक होने चलने वाले सेवा सप्ताह में बस्तियों में आयोजित होने वाले मेडिकल कैम्पों हेतु संयोजक सचिन गुप्ता को बनाया गया है। 29 सितम्बर – सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर होने वाले कार्यक्रम हेतु संयोजक आदित्य चौहान नामित किए गए हैं। माह के अंतिम रविवार को होने वाले मोदी जी के मन की बात कार्यक्रमों हेतु कैलाश खन्ना जी एवं संजय सिंहल जी को जिम्मेदारी दी गयी। 02 अक्टूबर से 30 जनवरी – 150 वी गांधी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर विधानसभा स्तर पर होने वाली 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा कार्यक्रम हेतु सीताराम भटट, सतीश कश्यप, श्रीमती अमिता सिंह, चरण सिंह कंडारी तथा सभी विधायक अपनी विधानसभा के संयोजक और मंडल अध्यक्ष सह संयोजक होंगे
श्री गोयल ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम रन फ़ॉर यूनिटी हेतु संयोजक सुश्री संकल्प सुमन बनाई गई हैं जबकि 9 नवंबर 2018 राज्य स्थापना दिवस पर होने वाली खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रमों हेतु महानगर संयोजक अनिल चमोली हुए हैं। 6 दिसंबर के महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रमों हेतु महानगर संयोजक विनोद महार को बनाया गया है।
इस अवसर पर आई.पी.ओ. की क्षेत्रीय प्रबंधक मिस आयुषी ने इंडियन पोस्टल बैंक के संदर्भ में बैठक में उपस्थित पदाधिकारिओं और कार्यकर्ताओं को इंडियन पोस्टल बैंक की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने पोस्टल बैंक की सेवाओं को जनजन तक पहुचाने हेतु सभी वार्डों में कैम्प लगवाने के अनुरोध किया।
बैठक का संचालन महानगर महामंत्री आदित्य चौहान ने किया। बैठक में पुनीत मित्तल, रविंदर कटारिया, राजेंद्र ढिल्लो, संदीप मुख़र्जी, आशीष नागरथ, सुशील गुप्ता, रतन सिंह चौहान, रंजीत भंडारी, विनोद रंगड़, रविंदर बाल्मिकी, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती ब्रिजलेश गुप्ता, श्रीमती सुषमा कुकरेती, श्याम अग्रवाल, मुकेश सिंघल, बिजेन्दर राणा, बिजेन्दर थपलियाल, संजय सिंगल, विनोद शर्मा, विशाल गुप्ता, पवन चौधरी, आनंद प्रकाश नौटियाल आदि उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2