देहरादून। कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप नौ अगस्त के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। भारत छोड़ो दिवस पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह करेगा। जानकारी देते हुए धीरेन्द्र प्रताप ने बताया कि कांग्रेस भाजपा के तथाकथित राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादी विमर्श को चुनौती देना चाहती है इसीलिए देश भर में यह तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी।
धीरेंद्र प्रताप के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सेवादल के 76 वर्ष पूरे होने पर देश के सभी 29 प्रदेशों की राजधानी में तिरंगा मार्च का आयोजन का निर्देश दिया है। इस आयोजन के माध्यम से भाजपा तथा संघ के फासीवादी विचारों का पर्दाफाश किया जाएगा। कांग्रेस नेता धीरेन्द्र प्रताप का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वनारस में भी इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसका नेतृत्व कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई करेंगे जबकि तिरंगा मार्च का संचालन उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राम विलास रावत तथा राजेश रस्तोगी करेंगे।
धीरेन्द्र प्रताप का कहना है कि कांग्रेस सेवादल और कांग्रेस के अन्य संगठन इन सभी फासीवादी संगठनों का विरोध करेंगे तथा इस तरह की गतिविधियों का विरोध करने के लिए इस यात्रा को सहयोग देंगे।