भाजपा के शासन में आम आदमी की कमर तोड़ रही महंगाई-सचिन पायलट

 देहरादून:-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट उत्तराखंड के दौरे पर हैं। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पायलट मीडिया से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  केंद्र सरकार ने भारत की नवरत्न कंपनियों को कमजोर किया है,किसान बिल के ज़रिए सरकार किसानों की कमर तोड़ रही है,तो वहीं मंहगाई के  माध्यम से आम जनता की कमर तोड़ी जा रही है

पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल,डीजल की कीमत देशी घी से भी ज्यादा मंहगी हो रही है।ज्यादातर राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 पर पहुंची,बीते 6 माह के भीतर 66 बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े.उन्होंने कहा कि सरकार के 7 साल के कार्यकाल में 23 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे आये,सरकार ने पेट्रोल डीजल में एक्ससाइज ड्यूटी बढाई,जिसके चलते केंद्र को 25 लाख करोड़ का लाभ मिला,भारत सरकार ने पेट्रोल पर प्रति लीटर 33 रुपए और डीजल पर 32 रु सेस लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here