Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड भाजपा के विश्वास ने तोडा बिल्डर का विश्वास- धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज!

भाजपा के विश्वास ने तोडा बिल्डर का विश्वास- धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज!

सालों तक भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विश्वास डाबर का चरित्र ऐसा भी होगा शायद यह किसी ने सोचा भी नहीं था. बता दें कि भाजपा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विश्वास डाबर के ऊपर बिल्डर अनुज सिंघल ने धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई  है।
बिल्डर ने आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वास डाबर ने उनसे देहरादून के सेंट जोसेफ स्कूल के पास एक कॉमप्लेक्स का निर्माण कराया था। लेकिन उसका बकाया भुगतान आज तक नहीं किया। बिल्डर सिंघल ने बताया कि कॉम्पलैक्स निर्माण में डेढ करोड़ की लागत लगी थी जबकि डाबर ने सिर्फ 75 लाख का ही भुगतान किया है 
बिल्डर ने बताया कि बकाया भुगतान मांगने पर भाजपा  प्रवक्ता विश्वास डाबर  ने न केवल जान से मारने की धमकी दी बल्कि उनके साथ गाली-गलौच और मार पीट भी की।
 हालांकि अब भाजपा नेता पर दंबगई का आरोप लगाने वाले बिल्डर ने विश्वास डाबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2