Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश भाजपा के पास कैसे आए 25 करोड़, इसकी जांच को कांग्रेस एफआईआर...

भाजपा के पास कैसे आए 25 करोड़, इसकी जांच को कांग्रेस एफआईआर दर्ज कराएं : अजय भट्ट

देहरादून। एसआईटी की जांच को लेकर कांग्रेस इन दिनों आक्रामक है। पार्टी के खाते में आये पांच करोड़ रुपये की जांच एसआईटी द्वारा किए जाने पर कांग्रेस आग बबूला है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के 25 करोड़ रूपये की जांच न कर एसआईटी पांच करोड़ की जांच कर रही है जो पूरी तरह पार्टी को बदनाम करने की साजिश है। यह भाजपा की ओर से किया गया एक कुप्रयास है। इस संदर्भ में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि एसआईटी की जांच कहां और क्यों हो रही है यह उनका विषय है लेकिन भाजपा के 25 करोड़ से अधिक की राशि के बारे में कांग्रेस को भाजपा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए, उसके बाद एसआईटी हमारी जांच करें यह हमारे लिये और अच्छा रहेगा। हालांकि बिना एफआईआर के स्वतङ संज्ञान लेकर भी एसआईटी जांच कर सकती है।
भाजपा ने अपनी इस आजीवन सहयोगी निधि की घोषणा पहले ही कर दी थी और 25 करोड़ 11 लाख 11 हजार का चैक 11 फरवरी 2018 को राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा गया था। इस संदर्भ में भाजपा ने पहले ही सोच विचार कर कदम उठाया है और चैक के माध्यम से यह राशि ली है, जिसमें चैक दाता का पूरा-पूरा उल्लेख है। कांग्रेस चाहे तो इस मामले की जांच करा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2