उत्तराखंड को अपना नया सीएम मिल चुका है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद संभालतें हुए आज कैबिनेट मंत्रियों के साथ पहली बैठक भी कर ली है। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने प्रदेश की कमान संभालते हुए साफ कर दिया है कि उनकी रणनीति प्रदेश को स्वच्छ सरकार देना हैं।
सीएम त्रिवेंद्र रावत ने प्रदेश को भष्टाचार मुक्त करने का संदेश अपने कैबिनेट मंत्रियों को दे दिया है। करीब डेढ घंटा चली बैठक में रावत ने साफ कर दिया कि  उनकी सरकार की प्राथमिकताएं हैं स्वच्छ सरकार देना, जिसे वो राज्य को देना चाहते हैं, जिसमे कानून को मजबूत करने से लेकर भ्रष्टाचार को ख़त्म करना सरकार का काम होगा।

किसानों के लिए काम करेगी सरकार
इसके साथ ही किसानों के लिए जो भारत सरकार ने योजनाएं चलाई हैं, उनका लाभ राज्य के किसानों को दिया जायेगा। उसमें बिजली, पानी खाद और अच्छे बीज शामिल हैं। सीएम ने कहा कि पीएम के स्वच्छ भारत अभियान को हम प्रदेश में बहुत आगे तक ले जाएंगे।

इसके साथ ही गंगा और यमुना को भी हमें साफ़ करना है। केंद्र के निर्मल गंगा अभियान को भी हम बहुत आगे तक ले जाएंगे।

आज जो फैसले लिए है वो इस तरह हैं-

  • लेख अनुदान सरकार जल्द लेकर आएगी।
  • 24 मार्च से 29 मार्च तक विधानसभा सत्र करने जा रहे हैं।
  • 20 मार्च सोमवार को सभी मंत्री प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को एक घंटा चलाएंगे। सीएम और मदन कौशिक हरिद्वार में रहकर ये कार्य करेंगे।
  • सतपाल महाराज सतपुली, हरक सिंह रावत स्वर्ग आश्रम, अरविंद पांडे कोटद्वार में, सुबोध उनियाल ऋषिकेश में, रेखा आर्या विकासनगर, यशपाल आर्य रुड़की और धन सिंह रावत मसूरी में रहकर स्वछता अभियान चलाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here