
नई दिल्ली। देश में नोटबंदी लागू होने के तीन महीने बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने लोगों को बड़ी राहत दी है। आरबीआई ने एटीएम से पैसे निकालने की सीमा बढ़ा दी है। अब एटीएम से एक बार में 10 हजार रुपए तक निकाले जा सकेंगे। अभी तक ये सीमा 4500 रुपए की थी।
नोटबंदी पर ताजा गाइड लाइन जारी करते हुए रिजर्व बैंक ने ये ऐलान किया है कि अब लोग एटीएम से एक दिन में अधिकतम दस हजार रुपए निकाल सकेंगे। इसके साथ ही आरबीआई ने करंट अकाउंट से पैसा निकालने की सीमा भी बढ़ा दी है। अब आप करंट अकाउंट से एक लाख तक की रकम एटीएम से माध्यम से निकाल सकते हैं। अभी तक करंट अकाउंट से 50 हजार रुपए निकालने की लिमिट थी।



