Homeराज्यउत्तराखण्डबड़ी खबर:- हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उड़ाईं आचार संहिता की धज्जियां,...

बड़ी खबर:- हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उड़ाईं आचार संहिता की धज्जियां, ईवीएम के साथ सेल्फी लेकर फेसबुक में की पोस्ट, डीएम ने दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश…..

हरिद्वार- उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। वहीं हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाने पर जिलाधिकारी ने भाजपा कार्यकताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए है।ईवीएम और वीवीपैड के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेल्फी ली और उसके बाद उन्हें सोशल मीडिया में पोस्ट भी कर दिया। इस मामले पर बवाल मचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए। रवि जायसवाल ने ईवीएम में वोट डालते हुए फोटो खींची और फेसबुक में पोस्ट कर दी। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने भी ईवीएम की फोटो डालकर फोटो फेसबुक में शेयर की। कुंज भूषण ने वीवीपैट की फोटो लेकर फेसबुक में पोस्ट की। इसके बाद जिलाधिकारी ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं, काशीपुर में भाजपा के पार्षद गंधार अग्रवाल ने ईवीएम पर वोट डालते वक्त वीडियो बनाया और फेसबुक पर पाेस्ट किया। वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई तो पोस्ट डिलीट कर दिया गया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular