बड़ी खबर:- मंगलौर में बम ब्लास्ट, एक बच्चे सहित पांच लोग घायल……..

 

रुड़की- रुड़की के मंगलौर में आज बम ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। ब्लास्ट में एक छह साल के बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना आज सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जफरयाब नाम का एक कबाड़ी अपनी दुकान में कुछ काम कर रहा था कि तभी कबाड़ में मौजूद एक बम अचानक फट गया। इससे जफरयाब बुरी तरह से घायल हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था, कि रास्ते में चल रहे कुछ लोग भी धमाके की चपेट में आकर घायल हो गए। पड़ोस में रहने वाला एक छह साल का बच्चा भी इस धमाके में घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का उपचार एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है। जो कबाड़ में और बमों की तलाश कर रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here