Thursday, February 26, 2026
Home अंतर्राष्‍ट्रीय बड़ी खबर: भारत के नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड मेडल, टोक्यो ओलंपिक...

बड़ी खबर: भारत के नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड मेडल, टोक्यो ओलंपिक में भारत को भाला फेंक में पहला स्वर्ण….

भारत के जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है. ओलंपकि खेलों में भारत को ट्रैक एंड फील्ड में पहली बार कोई पदक अपने नाम किया है और भारत ने गोल्ड मेडल से अपना खाता खोला है. नीकज चोपड़ा ने 87.58 मीटर भाला फेंककर यह उपलब्धि अपने नाम की है. ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले वह दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं. निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद नीरज चोपड़ा ने अपना नाम यहां दर्ज किया है. अभिनव बिंद्रा ने साल 2008 बीजिंग ओलंपिक में पहली बार व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड अपने नाम किया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2