Homeराज्यउत्तर प्रदेशबड़ी खबर: पोलिंग बूथ में उम्मीदवार ने तोड़ी ईवीएम, पुलिस ने किया...

बड़ी खबर: पोलिंग बूथ में उम्मीदवार ने तोड़ी ईवीएम, पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

 

आज 17वीं लोकसभा के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेकर खुद के लिए सरकार चुनने का दिन है। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। आज 91 सीटों के 14 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें 1279 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। बिहार की 4 सीट, छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीट, ओडिशा की 4 सीट, असम की 5 सीट, जम्मू-कश्मीर की 2 जबकि महाराष्ट्र की 7 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के 2 सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 9 ऐसे राज्य जहां पहले चरण में ही चुनाव खत्म हो जाएगा। यानी अरुणाचल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड और लक्षदीप में सभी सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। वहीं, आंध्र प्रदेश में जन सेना पार्टी के एक उम्मीदवार ने EVM फेंक दी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। राज्य की 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ वोटिंग हो रही है। यहां के अनंतपुर जिले में जनसेना उम्मीदवार मधुसूदन गुप्ता ने पोलिंग बूथ पर EVM को उठाकर जमीन पर पटक डाला, जिसके तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके पीछे क्या वजह रही, इस बात का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular