शैली देहरादून- उत्तराखंड़ में लम्बे समय से मेट्रों परियोजना कों धरातल पर उतारने की कवायद चल रही है, लेकिन इस परियोजना कों धरातल पर उतारने से पहले सात समंदर पार जाकर इस परियोजना का अध्ययन किया जाएगा। जिसके लिए सरकार ने एक दल बनाया है जो विदेश दौरा कर ये समझने की कोशिश करेगा कि कैसे मेट्रों परियोजना को धरातल पर उतारा जाये। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की अगुआई में विधायकों और अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही लंदन, स्विटजरलैंड, जर्मनी समेत अन्य देशों के दौरे पर जाएगा। सरकार ने देहरादून से लेकर धर्मनगरी हरिद्वार और तीर्थनगरी ऋषिकेश को मेट्रो रेल परियोजना से जोड़ने की ठानी है। लंबे समय से यह कवायद चल रही, लेकिन अभी तक परवान नहीं चढ पा रही थी। दल में कांग्रेस के विधायक मनेाज रावत, बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, पूरन सिंह फर्तीयाल, चंदन राम दास, आदेश चैहान शमिल होंगें। वहीं मुख्य सचिव उत्पल कुमार, मुख्यमंत्री की सचिव राधिका झा, आवास सचिव नितेश झा, मेट्रों रेलवे काॅरपोरेशन के एमडी जितेंद्र त्यागी और मेट्रों रेलवे काॅरपोरेशन के मुख्य अभियन्ता नत्था सिंह रावत भी मौजूद रहेगें। संभावित है कि यह दल अगस्त महीने के प्रथम सप्ताह में दौरा करेंगा। यह दल इन देशों की परियोजनाओं का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगा और फिर इसी आधार पर यहां भी मेट्रो परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।



